LagatarDesk : नया साल यानी 2022 शुरू होने में बस एक महीना रह गया है. हर कोई चाहता है कि इस बार नया साल खुशहाली लेकर आयेगा. साथ ही देशभर के लोगों को महामारी से छुटकारा मिलेगा. ताकि लोगों का साल 2022 खास बन सकें. मालूम हो कि छुट्टियों के लिहाज से भी 2022 बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि 2022 में कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी.
2022 में हैं 11 पब्लिक हॉलीडे
बता दें कि साल 2022 में तीन नेशनल फेस्टिवल हैं. वहीं 11 पब्लिक हॉलीडे है. इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 12 ऑप्शनल हॉलीडे में से तीन को चुनने की सुविधा भी है. साथ ही 18 गैजेटेड हॉलीडे होंगे. जबकि बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे होंगे. वहीं साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर साल 2022 में कुल 42 दिन की छुट्टियां रहेंगी.
प्लान बनाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट
ये छुट्टियां कौन सी होंगी? किस दिन-तारीख को पड़ेंगी? ये पता होना भी आपको जरूरी है. क्योंकि छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही सब तय किया जा सकता है. ताकि आप दोस्तों के साथ घूमने या परिवार के साथ गांव की सैर करने का प्लान पहले से बना कर रखें.
क्या होता है रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे???
रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे वो छुट्टियां होती हैं जिसमें संस्थान या किसी कंपनी का मालिक चाहे तो कर्मचारियों के लिए ऑफिस खोल सकता है. लेकिन सामान्यत: इस दिन ऑफिस बंद ही रहते हैं. जैसे नया साल, वसंत पंचमी, लोहड़ी, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन या गुरु नानक जयंती सभी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की श्रेणी में आते हैं.
जनवरी में तीन दिन रहेंगी छुट्टियां
तारीख |
कारण |
1 जनवरी |
नया साल |
14 जनवरी |
मकर संक्रांति, पोंगल |
26 जनवरी |
गणतंत्र दिवस |
फरवरी में छुट्टियां
तारीख |
कारण |
5 फरवरी |
वसंत पंचमी |
15 फरवरी |
हजरत अली का जन्मदिन |
16 फरवरी |
गुरु रविदास जयंती |
26 फरवरी |
महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती |
28 फरवरी |
महाशिवरात्रि |
मार्च-अप्रैल में कुल मिलाकर 8 दिन हॉलीडे
तारीख |
कारण |
17 मार्च |
होलिका दहन |
18 मार्च |
डोलीयात्रा |
20 मार्च |
शिवाजी जयंती, पारसी न्यू ईयर |
1 अप्रैल |
चैत्र सुखलादि |
13 अप्रैल |
बैसाखी |
14 अप्रैल |
महावीर जयंती |
15 अप्रैल |
गुड फ्राइडे |
17 अप्रैल |
ईस्टर |
29 अप्रैल |
जमात उल विदा |
मई से लेकर अगस्त तक इतनी हैं छुट्टियां
तारीख |
कारण |
7 मई |
रवींद्रनाथ बर्थडे |
15 मई |
बुद्ध पूर्णिमा |
30 जून |
रथ यात्रा |
30 जुलाई |
मुहर्रम-आशूरा |
11 अगस्त |
रक्षा बंधन |
15 अगस्त |
स्वतंत्रता दिवस |
18 अगस्त |
जन्माष्टमी |
30 अगस्त |
गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी |
सितंबर से दिसंबर तक कुल 12 छुट्टियां
तारीख |
कारण |
7 सितंबर |
ओणम |
2 अक्टूबर |
महात्मा गांधी जयंती |
4 अक्टूबर |
दशहरा |
8 अक्टूबर |
मिलाद उन-नबी |
9 अक्टूबर |
महर्षि वाल्मिकी जयंती |
24 अक्टूबर |
नरक चतुर्दशी |
24 अक्टूबर |
दीपावली |
25 अक्टूबर |
गोवर्धन पूजा |
26 अक्टूबर |
भाई दूज |
30 अक्टूबर |
छठ पूजा |
24 नवंबर |
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस |
25 दिसंबर |
क्रिसमस डे |
शनिवार-रविवार को ही पड़ रही हैं कई छुट्टियां
शनिवार-रविवार के दिन अगर कोई त्योहार पड़ जाये तो समझ लीजिए आपकी एक छुट्टी खराब हो चुकी है. यही त्योहार अगर किसी दूसरे दिन होता तो सप्ताह में एक छुट्टी बढ़ जाती है. 2022 के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस बार भी कई छुट्टियां शनिवार-रविवार को पड़ रही हैं. 2022 में कुल 12 छुट्टियां ऐसी हैं जो शनिवार और रविवार को पड़ रही है.