Mumbai : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अभी कहां हैं? इस सवाल का जवाब कांग्रेस नेता संजय निरुपम के पास है. संजय निरुपम ने परमबीर सिंह को घेरते हुए कहा कि वे वर्तमान में बेल्जियम में हैं. साथ ही निरुपम ने सवाल किया कि मुंबई के पूर्व सीपी बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की. जान लें कि बिल्डर से वसूली के आरोप में परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती रही हैं. परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।
मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था।
खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं।
पता चला है,ये बेल्जियम में है।
बेल्जियम गया कैसे?
इसे किसने सेफ पैसेज दिया?
क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?#ParambirSingh pic.twitter.com/NwYMh6vV74— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 30, 2021
इसे भी पढ़ें : 21 राज्यों के पास MGNREGA का फंड जीरो, कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार, कहा, त्योहार में लोगों से बेगार कराया जा रहा
मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था
इसे लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया, ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ? मुंबई क्राइम ब्रांच की अर्जी पर मुंबई की एक अदालत ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. साथ ही कोर्ट द्वारा विनय सिंह, रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने कहा, भारत विश्व के लिए 5 बिलियन वैक्सीन डोज का उत्पादन करेगा, कोवैक्सीन को अप्रूवल देने को कहा
परमबीर सिंह और दूसरे लोगों ने जबरन वसूली की कोशिश की
खबर है कि परमबीर के खिलाफ इस सप्ताह कोर्ट द्वारा दिया गया यह दूसरा आदेश है. इससे पूर्व मंगलवार को ठाणे जिले की कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था. बिल्डर बिमल अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह और दूसरे लोगों ने उनसे जबरन वसूली की कोशिश की थी.
इसे भी पढ़ें : मुंबई ड्रग्स केस : आरोपों से नाराज भाजपा नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर 100 करोड़ का मुकदमा दायर किया
एंटीलिया विस्फोटक मामले के बाद से गायब हैं परमबीर सिंह
याद करें कि परमबीर सिंह जब मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तो उसी समय एंटीलिया विस्फोटक मामला सामने आया था. जिसनें सचिन वझे की गिरफ्तारी हुई और बाद में परमबीर सिंह की मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया. इसके बाद परमबीर सिंह छुट्टी पर चले गये थे और उसके बाद से फरार हैं. महाराष्ट्र सरकार को परमबीर सिंह की तलाश है. परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भेजा जा चुका है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है. अब इस मामले में संजय निरुपम ने परमबीर सिंह के बेल्जियम में होने की बात कह कर तूफान खड़ा कर दिया है.