Search

 
 
 

मझगांव : हाथी ने दो किसानों का घर तोड़ा, हजारों का नुकसान

 
Majhgaon(Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र के घोडाबांधा पंचायत अंतर्गत ग्राम हेपरबुरु टोला केराईसाई में रविवार सुबह तीन बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया. हाथी ने गांव के कृष्णा केराई व मनोहर केराई का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखें धान व पूड़ा राशन चट कर गया. कृष्णा केड़ाई व उनके परिजन घर में ही सो रहे थे. अचानक हाथी ने घर पर धावा बोलकर घर को क्षतिग्रस्त कर. गनीमत रहा कि घर के सदस्य समय रहते नींद से जग गए और बाहर निकल गए अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-destroyed-the-paddy-crop-in-sampadhara/">चाकुलिया

: सांपधरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को किया नष्ट

बागान का सब्जी चट कर गया

[caption id="attachment_636999" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hathi-ghar-tora-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बागान को दिखाता किसान.[/caption] उसके बाद हाथी गांव से निकलते समय मनोहर केराई के सब्जी बागान में घुस गया और पूरे बगान की सब्जी खा गए. दोनों परिवारों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया है. पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत के मुखिया विवेकानंद पूर्ति को दिया. उन्होंने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर हाथी द्वारा तोड़े गए घर का मुआयना किया और नगद सहायता राशि प्रदान की. उसके बाद पंचायत के मुखिया ने इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारियों को दी. लेकिन विभाग के लोग अबतक घटनास्थल नहीं पहुंचे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि झुंड से बिछड़ा हाथी कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा है. जिससे आए दिन क्षेत्र के लोगों को नुकसान हो रहा है. कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन विभाग द्वारा कोई कदम अबतक नहीं उठाया गया है. शायद वन विभाग के कर्मी बड़ी घटना के इंतजार में हैं. मौके पर सुखनाथ पिंगुवा, लक्ष्मण पुर्ति, वार्ड सदस्य सुभाष पुर्ति, वार्ड सदस्य रामचंद्र पिंगुवा, रेगा, राकेश, गोवर्धन, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-destroyed-the-paddy-crop-in-sampadhara/">चाकुलिया

: सांपधरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को किया नष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही