Ranchi : चतरा में मारे गए पांच नक्सलियों के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है. रविवार आधी रात से नक्सलियों की बंदी शुरू हो जाएगी. नक्सलियों के बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. लोहरदगा, चतरा, लातेहार, चाईबासा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में विशेष चौकसी बरती जा रही है. इन जिलों के एसपी द्वारा सभी जवानों को चौकस रहने के साथ अति संवेदनशील इलाकों में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस बलों पर हमला करने की साजिश रची गई है
खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि बंद के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस बलों पर हमला करने की साजिश रची गई है. राज्य पुलिस की विशेष शाखा के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो (एसआईबी) के एसपी ने पूरे मामले में राज्य के सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि भाकपा माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता संकेत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 मई को उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है. बंद को लेकर भाकपा माओवादियों द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड के चतरा के जंगल में नशीला पदार्थ खिलाकर पांच साथियों की हत्या की गई. वहीं छत्तीसगढ़ में ड्रोन से बमबारी कर साथियों को मारा जा रहा है. इसके विरोध में 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत में बंद का ऐलान किया गया है. माओवादियों ने सभी लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक
प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment