Majhgaon : आजादी की 75वीं वर्ष गांठ के पूर्व शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सादर स्मरण करते हुए आजादी की गौरव यात्रा के तहत गुरुवार को प. सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संयोजक कुमार राजा के नेतृत्व में तीसरे दिन मझगांव में कांग्रेसियों ने आजादी की गौरव यात्रा भारी बारिश में भी निकाली गई. यात्रा हाई स्कूल से पड़सा चौक तक की गई. देश का तिरंगा झंडा तथा कांग्रेस का झंडा हाथों में लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दो रंगा, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, बोलो भारत माता की जय जैसे जोरदार नारेबाजी करते हुए गौरव यात्रा निकाली.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : सीसीएस क्षेत्र में कोयला चोरी की कोशिश करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा
संयोजक कुमार राजा ने कहा कि 75 साल पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था कि आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं. आज हम जिस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं, वह महज एक कदम है. नए अवसरों के खुलने का इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत के महापुरुष इस देश की जनता को साथ लेकर इसे संवारने में लग गए. कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा. एक तरफ जहां देश में हरित क्रांति आई और पंचवर्षीय योजना लागू हुई दूसरी तरफ देश को आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान मिले. बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण, अंतरिक्ष यात्रा, बड़े संस्थान, औद्योगीकरण जैसी उपलब्धियां देश को मिली ये सारी उपलब्धियां कांग्रेस की देन है.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू : टाटा स्टील फाउंडेशन ने ग्रामीणों को सौंपा नवनिर्मित मुंडा भवन
पदयात्रा में ये सभी हुए शामिल
पदयात्रा में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर हेम्ब्रम, सनातन बिरुवा, घनश्याम गागराई, हिरा लाल सिंकु, लाली दास, सुकरा लोहार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, उपाध्यक्ष मासूम रजा, शैलेश गोप, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, वरीय कांग्रेसी पुरेन्द्र हेम्ब्रम, रवीन्द्र बिरुवा, शंभु चरण पिंगुवा, रितेश कुमार तामसोय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो. फिरोज अहमद, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा, हरीश चन्द्र बोदरा, सुखलाल हेम्ब्रम, सरिता कुमारी, रोम्बा कुमारी, रफीक अंसारी, मो. मेहदी हुसैन, कैरा तिरिया, रोहित पाट पिंगुवा, हसीबुल अंसारी, नीति लागुरी, आशिक अली, मुजफ्फर हुसैन, सुकांती देवी, मो. जकाउल्लाह आदि शामिल थे.