Medininagar (Palamu): झारखंड जूडो संघ का रविवार को चुनाव हुआ. इसमें भारतीय जूडो संघ के राम उदय सिंह एवं झारखंड ओलंपिक संघ के शुभेंदु दुबे पर्यवेक्षक के रूप में शामिल थे. झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को झारखंड जूडो संघ का अध्यक्ष एवं महासचिव परीक्षित तिवारी को झारखंड जूडो संघ का मुख्य सचिव चुना गया. विवेक कुमार श्रीवास्तव, सतीश पाल मुंजीनी एवं वीरेंद्र कुमार वर्मा का चयन हुआ. सह सचिव उपेंद्र कुमार, प्रिंस मिश्रा एवं शशि पांडे को नियुक्त किया गया, अंशुमन राय को झारखंड जूडो संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के मन की बात, कहा, मैं सत्ता में नहीं जाना चाहता, सिर्फ सेवक होकर रहना चाहता हूं…
इसमें तकनीकी अध्यक्ष पप्पू कुमार, तकनीकी सचिव उज्जवल सिंह और तकनीकी मेंबर राजीव कुमार सिंह को नियुक्त किया गया. इस चुनाव में सभी जिला के अध्यक्ष एवं सचिव ने भागीदारी की. अंशुमन राय रांची, उपेंद्र कुमार खूंटी, अभिषेक कुमार हजारीबाग, अनिल कुमार देवघर, उज्जवल कुमार गिरिडीह, प्रिंस मिश्रा कोडरमा, अमित कुमार चौधरी दुमका और सुमित कुमार पलामू से शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां झामुमो के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए डॉ शुभेंदु महतो