Ranchi : राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार दिन प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी. रांची में आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 16 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन से चार दिन में ठंड हवाएं चलने लगेंगी. इससे तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी.
पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज रहा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 32.3 °C देवघर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5°C डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. रांची में 03 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया. बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 28(°C) व न्यूनतम तापमान 16(°C) रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें – बिहारः 10459 जवानों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम नीतीश कुमार
Subscribe
Login
0 Comments