Ranchi : राजधानी रांची में 7 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में रांची में सुबह में कोहरा के बाद आसमान साफ रहा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है.
पिछले 24 घंटे का रिकार्ड
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 28.4 °C जमशेदपुर, जबकि सबसे कम तापमान 08.3 °C डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 7 दिसंबर को रांची में सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 24°C व न्यूनतम तापमान 10°C रहेगा.
इसे भी पढ़ें – इंडियन ओवरसीज बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में गोरखधंधा, जानिये पूरा मामला