Ranchi: ठंड के इस मौसम में सामाजिक सहभागिता से जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन की सामुदायिक पहल ‘मिशन वन मिलियन स्माइल्स’ से कई सामाजिक संगठन जुड़ रहे हैं. पिछले सप्ताह जिले के विभिन्न 20 सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह अनूठा अभियान शुरू किया था. इसके बाद रोज नये संगठन और आम नागरिक इस अभियान से जुड़ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में धान की खरीद पर फिलहाल रोक, जानिए वजह
बुधवार को रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) की रांची शाखा भी स्वैच्छिक रूप से इस मुहिम में भागीदार बनी. यह संस्था रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के बच्चों को 50 हजार गर्म टोपी, मोजा आदि उपलब्ध करायेगी. क्रेडाई रांची के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने रांची के उपायुक्त छवि रंजन के आग्रह पर स्वैच्छिक रूप से अपनी संस्था की ओर से यह जिम्मेदारी ली. अग्रवाल ने उपायुक्त को प्रतीकात्मक रूप में गर्म मोजे और गर्म टोपियों के कुछ पैकेट उपलब्ध कराये.
इसे भी पढ़ें- तीन दशक के बाद चीन ने किया भारत से चावल का आयात
वहीं डोरंडा ओल्ड जेवेरियंस (डोक्स) वर्ष 1995 बैच के पूर्व छात्रों ने इस अभियान में अपनी सहभागिता स्वरूप सामूहिक रूप से 1000 कंबल उपायुक्त को सौंपे. इस दौरान अभियान के नोडल पदाधिकारी उप समाहर्ता संजय कुमार, डोरंडा ओल्ड जेवेरियंस के सदस्यगण डॉक्टर नीतेश प्रिया, उत्सव पाराशर, कालीचरण अग्रवाल, नितेश शारदा, अंकुर जैन, हितेन परमार आदि मौजूद थे.
इसे देखें-