Ranchi: झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा. हल्के बादल छाए रहेंगे. धूप निकल सकती है. इससे तापमान में वृद्धि होगी. राज्य के अन्य हिस्सों की अपेक्षा संताल परगना का तापमान अधिक होगा. यहां न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान अधिक रहने से उमस की गर्मी होगी. धनबाद में सबसे ज्यादा गर्मी होगी. यहां अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री तक रहने का अनुमान है. जबकि पलामू और कोडरमा के तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान में राजधानी समेत कही-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लॉन्च की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी, ऑटो और मेटल इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा,कामगारों को भी फायदा होगा
शनिवार को विभिन्न जिलों का तापमान (डिग्री में)
जिला अधिकतम न्यूनतम
देवघर 35.0 26.0
धनबाद 36.0 26.0
दुमका 34.0 27.0
गिरिडीह 34.0 26.0
कोडरमा 32.0 23.0
पलामू 33.0 23.0
बोकारो 34.0 25.0
रामगढ़ 32.0 22. 0
हजारीबाग 31.0 21.0
रांची 31.0 23.0
जमशेदपुर 34.0 26.0
इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, 300 फिल्मों में किया काम