- दूसरे दिन कबड्डी, बैडमिंटन, एथलीट, तीरंदाजी, योगासन का खेल संपन्न
Ranchi : खेल गांव में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी, बैडमिंटन, एथलीट, तीरंदाजी, योगासन का खेल संपन्न हुआ. रविवार को समापन समारोह खेल गांव में होगा. इसके मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. समापन समारोह दोपहर 2 बजे होगा. प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र की 200 पंचायत, 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. लगभग 3000 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.
दूसरे दिन का परिणाम
गर्ल्स एथलेटिक्स
100 मीटर दौड़
1. आरती कुमारी, मोरहाबादी
2. उर्मिला कुमारी, मोरहाबादी
3. सरिता कुमारी, धुर्वा
400 मीटर गर्ल्स
1. प्रियंका, ओरमांझी
2. वर्षा कुमारी, खलारी
3. आरती कुमारी, मोरहाबादी
600 मीटर गर्ल्स
1. किरंती कुमारी, रांची
2. दिव्यानी लिंडा, कांके
3. प्रियंका कुमारी, अनगड़ा
एथलीट 100 मीटर बॉयस
1. अरुण कुमार, रांची
2. विक्की लोहरा, रांची
3. मोहम्मद जैनुल, रांची
400 मीटर बॉयस
1. रवि गणेश कुमार, हटिया
2. अभिषेक टोप्पो,रांची
3. प्रदीप कुमार, रांची
600 मीटर बॉयस
1. प्रेम कुमार महतो, रांची
2. अमन कुमार महतो, मोरहाबादी
3. विश्वजीत महतो, इचागढ़
लॉन्ग जंप सब जूनियर बॉयज
1. विकास टोपों, मांडर
2. दिनेश वोकटो, अनगडा
3. शुभम कुमार, ओरमांझी
सब जूनियर गर्ल लॉन्ग जंप
1. कोमल तिर्की, रांची
2. पूर्णिमा मुंडा, ओरमांझी
3. रितु लकड़ा, रांची
800 मीटर सीनियर बॉयज
1. प्रदीप कुमार, रांची
2. रंजीत कुमार, ओरमांझी
3. विक्रांत कुमार महतो, रांची
विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट मिला
शनिवार के सभी विजेताओं को मेडल का वितरण किया गया. सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद अजय मारू ने सभी प्रतिभागी के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया.
इसे भी पढ़ें – सहाय्य योजना खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 510 खिलाड़ियों ने दिखाया दम