Arun Kumar
Garhwa : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर जुआ अड्डे से 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने जुआ अड्डे से एक लाख,सोलह हजार,पांच सौ सत्तर रुपये नकद,20 मोबाइल,8 मोटरसाइकिल तथा तास बरामद किया है.थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अधौरा स्थित विरेन्द्र सिंह के अर्धनिर्मित मकान में जुआ होने की सूचना मिल रही थी.एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें-लातेहार की महिला डॉक्टर अगवा मामलाः IMA भवन में चिकित्सकों की हुई बैठक, अपहर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी की मांग
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार जुआरियों में रामाश्रय प्रसाद(चेचरिया),सभापति कुमार(सरैया),मनीष कुमार(चेचरिया),सुबोध कुमार(चेचरिया),शैलेश कुमार(विलासपुर),दिग्विजय साह(भवनाथपुर),अमजद हुसैन(मुरिसेमर),सोमनाथ कुमार(सरैया),श्रीराम प्रसाद(हेन्हों),नन्दलाल कुमार(नगर उंटारी),विनय शंकर प्रसाद(चेचरिया),कृष्णा प्रसाद(चपरी),अविनाशचन्द(हेन्हों),रणविजय साह(चपरी),मनोज कुमार(हेन्हों),अखिलेश साह(सरैया),आनन्द कुमार(नगर उंटारी),चंदन कुमार(चेचरिया),संतोष दुबे(सरैया),चंदन कुमार(नरखोरिया),नीरज कुमार(हेन्हों)तथा नारद कुमार यादव(सगमा)के नाम शामिल है.छापेमारी दल में थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार,पुअनि सुनील कुमार दास,पुअनि कुणाल किशोर,सअनि आशुतोष कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे.प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार,थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार शामिल थे.