- 12 से 26 अप्रैल तक हुए 5,63,369 सैंपल कलेक्ट
- 15 दिन में टेस्ट हुए 5,94,376 सैंपल
Ranchi: झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच राहत की बात ये भी है कि संक्रमित मरीजों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, रिकवर करने वालों की भी संख्या भी बढ़ रही है. सोमवार को जहां राज्य में 5541 नये मरीज मिले, वहीं 4018 लोग स्वस्थ भी हुए. हालांकि अब भी झारखंड की रिकवरी रेट देश के रिकवरी रेट से कम है. 26 अप्रैल को जहां झारखंड का रिकवरी रेट 75.09 फीसदी था, वहीं देश का रिकवरी रेट 82.60 प्रतिशत था. बीते 15 दिनों में यानी 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक राज्य में 5,63,369 सैंपल कलेक्ट हुए. जबकि 5,94,376 सैंपल टेस्ट हुए. इनमें से 63,955 सैंपल पॉजिटिव निकले और 902 मरीजों की मौत हुई. सबसे ज्यादा 124 मरीजों की मौत 26 अप्रैल को हुई है.
कब मिले कितने मरीज और कितने लोगों की मौत
तारीख सैंपल टेस्ट पॉजिटिव केस मौत
12 अप्रैल 37028 2366 19
13 अप्रैल 34155 2844 29
14 अप्रैल 34995 3198 31
15 अप्रैल 36349 3480 28
16 अप्रैल 33062 3843 56
17अप्रैल 40990 3838 30
18 अप्रैल 41900 3992 50
19 अप्रैल 36290 4290 46
20 अप्रैल 33839 4669 45
21 अप्रैल 43239 5041 62
22 अप्रैल 73903 7595 106
23 अप्रैल 42523 5741 63
24 अप्रैल 39909 5152 110
25 अप्रैल 30299 5903 103
26 अप्रैल 35895 5541 124
झारखंड का ग्रोथ और रिकवरी रेट चिंताजनक
तारीख ग्रोथ रेट झारखंड) ग्रोथ रेट(नेशनल) रिकवरी रेट (झारखंड) रिकवरी रेट (नेशनल)
21 अप्रैल 2.30% 1.27% 78.89% 85.60%
22 अप्रैल 2.55% 1.32% 76.93% 84.85%
23 अप्रैल 2.63% 1.36% 76.30% 83.90%
24 अप्रैल 2.66% 1.48% 75.57% 83.30%
25 अप्रैल 2.72% 1.46% 83.00% 75.16%
26 अप्रैल 2.74% 1.48% 82.60% 75.09%