Shruti Singh
Ranchi : देश में हर गरीब के पास अपना पक्का मकान हो. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) है. लेकिन इस योजना के तहत 2016-22 में लक्ष्य के विरूद्ध 92.74 फीसदी आवास पूर्ण हो गये हैं. वहीं स्वीकृत हुए 15,92746 में से 115679 आवास निर्माण कार्य लंबित है. जिसे 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य है.
यहां बता दें कि योजना के तहत झारखंड में पलामू जिला सबसे पिछड़ा हुआ है. इस जिला में 15622 आवास का निर्माण लंबित है. प्रखंड और पंचायत स्तर पर यह योजना काफी धीरे चल रही है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कर्मचारियों की उदासीनता और लापरवाही बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – भुईंहर मुंडा को एसटी सूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है : आलमगीर आलम
जानें कहां कितने आवास निर्माण हैं लंबित
जिला | लंबित आवास निर्माण |
देवघर | 7873 |
साहिबगंज | 8950 |
गढ़वा | 11468 |
पलामू | 15622 |
लोहरदगा | 3073 |
लातेहार | 4824 |
चतरा | 6878 |
हजारीबाग | 4215 |
जामताड़ा | 4040 |
गुमला | 3774 |
सरायकेला | 3680 |
गिरिडीह | 7325 |
कोडरमा | 1031 |
सिमडेगा | 2736 |
धनबाद | 3758 |
जमशेदपुर | 3155 |
गोड्डा | 3746 |
रांची | 4263 |
दुमका | 5880 |
रामगढ़ | 890 |
बोकारो | 3055 |
खूंटी | 1456 |
पाकुड़ | 2757 |
चाईबासा | 1212 |
इसे भी पढ़ें – फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति PIL : HC ने कहा- अगली सुनवाई में जवाब नहीं आया तो सचिव को होना होगा हाजिर
[wpse_comments_template]