Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हमें राजा मेदिनीराय के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजा मेदिनीराय समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते थे और आज भी यह प्रासांगिक है. विधायक बेतला के पलामू किला में मेदिनी युवा मंच के द्वारा राजा मेदिनी राय तर्पण सह चेरो मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामचंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरेराम सिंह चेरो, भरनो प्रखंड के बीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य बासो देवी, डॉ. मीना, पूर्व सीओ युगेश्वर सिंह, सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी समेत चेरो समाज के कई जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता मेदिनी युवा मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो व संचालन हृदया सिंह चेरो ने किया. कार्यक्रम के पूर्व विधि विधान के साथ राजा मेदनी राय तथा उनके वंशजों को औरंगा नदी के तट पर पिंडदान किया गया तथा मेला स्थल में स्थापित राजा मेदिनी राय की आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया. मौके पर अर्जुन सिंह, भरदुल सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह ,अनिल सिंह मनोज सिंह गुड्डू सिंह, यमुना सिंह, विश्वनाथ सिंह, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह व अभय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.