Pakur : रूद्र नगर स्थित यज्ञ स्थल परिसर में आयोजित 8 दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को हुई. पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर यज्ञवेदी की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
27 जनवरी से यज्ञशाला में श्रद्धालु पूजा व परिक्रमा के लिए पहुंचते रहे. इस दौरान रोजोना महाप्रसाद का भी वितरण लगातार होता रहा. इस दौरान अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. आयोजकों ने कहा कि यज्ञ अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य भगवान से समस्त संसार का कल्याण और आपदाओं से रक्षा करने की कामना करना है. लोगों की सुख समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की भी कामना की गई.
मुख्य पुरोहित आचार्य संतोष तिवारी, शिबू पंडित व धर्मेंद्र उपाध्याय ने यज्ञ की पूर्णाहुति करवाई. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह, आदित्य तिवारी, अभिनंदन, फूचा मंडल, राजा भगत, महेश यादव, कुलेश घोष, बंटी भगत व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : वाहन जांच अभियान में 10 टोटो व 25 बाइक जब्त