Pakur : भाजपा ने पाकुड़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई. पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया और उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पंकज कुमार साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
जिले के सभी मतदान केंद्रों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. इस दौरान उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उनके सुशासन के दिनों को याद किया गया. वहीं सुशासन दिवस पर पाकुड़ नगर के व्याहुत भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. साथ ही पाकुड़ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में राजेश डोकानियां, धर्मेंद्र साह, राणा शुक्ला, सच्चिदानंद तिवारी, भास्कर पांडे, अनिकेत गोस्वामी, साबरी पाल, मनोरमा देवी, रूपाली सरकार, पार्वती देवी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, रतन भगत, पार्थ रक्षित, सादेकुल आलम, बहादुर मंडल, रंजीत मंडल, शिव प्रसाद मंडल, शिशु मंडल, संतोष राजवंशी, भुटू कुनाई, प्रसन्ना मिश्रा, दिनेश लालवानी, दिलीप सिंह, गुलाम अंबिया, विपिन चौधरी, पुरुषोत्तम राय, सोहन मंडल, पिंका पटेल, रवि शंकर झा, गोपी दुबे, ईवरन सिंह, गुजराल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : एमपी में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, जानें कौन-कौन बने मंत्री
[wpse_comments_tempate]