Pakur : हाटपाड़ा स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष उदय कुमार लखवानी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने उद्योग धंधे को बढ़ावा दिया. बोकारो स्टील प्लांट, रांची में एचईसी, सिंदरी में एफसीआई सिंदरी उन्हीं की देन है. उद्योग धंधे स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिला. पंडित नेहरू को बच्चों से लगाव के कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : पापों से छुटकारा का सत्संग ही एकमात्र साधन : संत श्री हरे कृष्ण दास जी महाराज