Search

 
 
 

पाकुड़ : जिले में एक लाख से अधिक लाभुक सर्वजन पेंशन योजना से जोड़े गए- उपायुक्त

 
Pakur : समाहरणालय सभागार में 10 जून को उपायुक्त वरुण रंजन ने सर्वजन पेंशन योजना को लेकर अधिकारियों संग बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के 1,05,940 योग्य लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा गया है. लाभुकों में वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांग, आदिम जनजाति व एड्स मरीज शामिल हैं. इस योजना के तहत लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपए पेंशन दिया जाता है. उपायुक्त ने कहा कि 2021 में योजना की शुरुआत में जिले के छह प्रखंडों के 29,996 लाभुकों को दिया गया. इसके बाद जून 2023 में आंकड़ों में 45,948 की बढ़ोत्तरी कर 75,944 लाभुक योजना से जोड़े गए. वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत संचालित मुख्यमंत्री राज्य पेंशन योजना का लाभ वर्तमान में जिले के 61,792 वृद्ध उठा रहे हैं. जिला प्रशासन ने अक्टूबर 2021 में इस योजना के तहत 15,779 वृद्धों को योजना से जोड़ा. जून 2023 में आंकड़ों में 30,334 की बढ़ोत्तरी कर 46,013 वृद्धों को लाभ दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत ही संचालित मुख्यमंत्री आदिम जनजाति योजना का लाभ दिलाने के लिए अक्टूबर 2021 में 10314 लाभुकों को जोड़ा गया. वहीं जून 2023 में आंकड़ो में 1809 की बढ़ोत्तरी कर 12123 लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया. इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत अक्टूबर 2021 में 1963 महिलाओं को योजना से जोड़ा गया. जून 2023 में 13185 महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाया गया. इसके अलावा एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत 108 मरीजों को लाभ दिया जा रहा है. स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत 6,455 निशक्तों को योजना का लाभ दिया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661986&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खनन विभाग की राजस्व वसूली में पाकुड़ छठे पायदान पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही