Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 1932 के खतियान को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने निकाला विजय जुलूस

Pakur : 1932 के खतियान को लेकर आदिवासी मूलवासी संगठनों का जश्न ज़ारी है. आदिवासी छात्र संघ केएम कॉलेज पाकुड़ के बैनर तले दर्जनों छात्रों ने 16 सितंबर को रविंद्र चौक से लेकर सिद्धो कान्हू पार्क तक विजय जुलूस निकाला. इस मौके पर छात्रों ने सिद्धो कान्हू, चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. छात्र नायक जूलियस हांसदा ने कहा कि आजादी के 75 साल और झारखंड अलग होने के 22 साल बाद झारखंडी अस्मिता र झारखंडी पहचान का सपना साकार होता दिख रहा है. छात्रों ने बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम का भी अभिनंदन किया. छात्रों ने कहा कि 5 अप्रैल 2022 को वीर शहीदो की जन्मस्थली पर लोबिन हेंब्रम ने 1932 खतियान लागू होने तक घर नहीं लौटने का एलान किया था. विधायक ने गांव-गांव जाकर इसके लिए लोगों को जगाया. छात्रों ने इस मौके पर दूध से लोबिन हेंब्रम के पांव भी धोए. मौके पर वरिष्ठ छात्र नायक जूलियस हांसदा, उप छात्र नायक शिवलाल मरांडी, कमल मुर्मू, जितराम मुर्मू, कैलाश मरांडी, प्रवीण मरांडी, विनय लाल मरांडी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-jmm-celebrated-the-decision-of-khatian-of-1932/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 1932 के खतियान के फैसले पर झामुमो ने मनाया जश्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही