Bablu Kumar
Nawa Bazar (Palamu) : नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी. नावा बाजार के कंडा पंचायत स्थित हाई स्कूल के समीप अशोक कुमार साहू के मकान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इसे भी पढ़़ें-कोडरमा: NABARD ने किया कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण विकास कार्यक्रम पर चर्चा
मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठन करता अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी ने भारत में एकता और अखंडता का ढांचा तैयार किया. उस महान सहानुभूति को भारत देश के लोग कभी नहीं भूलेंगे.इस मौके पर पंकज चंद्रवंशी, सविता देवी, मनोज कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष लोकेश मेहता, निर्मल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
[wpse_comments_template