Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव की गहमागहमी शुरू हो गई है. नामांकन का पर्चा खरीदने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज शुरू हो गई. सोमवार को नामांकन के पहले दिन जिला परिषद की मुसाबनी-18 नंबर सीट से तेरंगा गांव की रहने वाली दुलीरानी सोरेन नामक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी एसओआर राजीव रंजन के समक्ष दाखिल किया.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा: 2021-22 में पांच पंचायतों में खर्च की गई एक करोड़ से अधिक राशि, करायी जा रही जांच
पहले चरण में जिला परिषद की सात सीटों के लिये चुनाव
दूसरी ओर पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन आज जिला परिषद की सात सीटों के लिए 39 प्रत्याशियों द्वारा पर्चा खरीदा गया. जिले में पहले चरण में घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया एवं गुड़ाबांधा प्रखंड की जिला परिषद की सात, पंचायत समिति सदस्य की 68 एवं वार्ड सदस्य की 682 सीटों के लिये चुनाव कराए जा रहे हैं. जिला परिषद की प्रथम चरण की चार प्रखंडों की सीटों का नामांकन एसओआर के यहां होगा. पंसस का नामांकन सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के यहां दाखिल होगा. मुखिया का नामांकन संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी एवं वार्ड सदस्य का नामांकन संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे.
जिप के लिये पूर्व चेयरमैन सोनिया सामंत समेत 41 ने खरीदा पर्चा
वर्ष 2010 में हुए पहले चुनाव में जिला परिषद की चेयरमैन बनी आजसू नेता कान्हू सामंत की पत्नी सोनिया सामंत एक बार फिर चुनाव में खड़ी हुई हैं. उन्होंने दूसरी बार मुसाबनी सीट से चुनाव लड़ने के लिए आज पर्चा खरीदा. 16 अप्रैल को शेख असिसुद्दीन (घाटशिला), करन सिंह (घाटशिला) ने पर्चा खरीदा था. जबकि आज 39 लोगों ने नामांकन प्रपत्र जिला मुख्यालय स्थित नजारत से प्राप्त किया. जिसमें शिवनाथ मांडी (गुड़ाबांधा), दुलीरानी सोरेन (मुसाबनी), सुदर्शन बेहरा (घाटशिला), पुनम बेहरा (घाटशिला), बेलोवती मुर्मू (गुड़ाबांधा), लक्ष्मी सोरेन (गुड़ाबांधा), मो. खदरूद्दीन (घाटशिला), लखी मार्डी (मुसाबनी), रामबिलास सिंह (घाटशिला), गोपेश राय (घाटशिला), तपन कुमार बेहरा (घाटशिला), जवाहरलाल मुर्मू (गुड़ाबांधा), पोमा किस्कू (मुसाबनी), रायसेन सोरेन (घाटशिला), भरत मुर्मू (घाटशिला), रामा प्रसाद मुखर्जी (घाटशिला), पार्वती मुंडा (डूमरिया), सोनिया सामंत (मुसाबनी), इमरान खान ((घाटशिला), देव्यानी मुर्मू ((घाटशिला), सामुएल हेम्ब्रम (गुड़ाबांधा), काजल कुमार दां ((घाटशिला), राजू कर्मकार (घाटशिला), कांद्रा किस्कू (गुड़ाबांधा), लक्ष्मी मुर्मू (मुसाबनी), रूपाली सवैया (मुसाबनी), मल्लिका राय ((घाटशिला), संजय कुमार अग्रवाल (घाटशिला), सुब्रतो दास (घाटशिला), सनत चक्रवर्ती (घाटशिला), सुनील कुमार मुर्मू (घाटशिला), सुभाष सिंह (घाटशिला), दुर्गाचरण मुर्मू (घाटशिला), राजहंस मिश्रा (घाटशिला), बाबूलाल मुर्मू (घाटशिला), शांखो मुर्मू (घाटशिला), जोबा सरदार (मुसाबनी), तापस चटर्जी (घाटशिला) एवं फेवियन तिर्की (घाटशिला) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में मनरेगा मजदूरों का बकाया पहुंचा 12.5 करोड़