Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्र का चौथा दिन : सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

NewDelhi :  आज संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का चौथा दिन है. लगातार चौथे दिन भी सदन चल नहीं पायी. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान और हंगामे के कारण स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इधर राज्यसभा की कार्यवाही भी 17 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गयी है. इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर ने राहुल और अडानी मुद्दे को लेकर सदन में हो रहे हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी थी. इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, संसद में बीजेपी राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर माफी मांगने पर अड़ी रही. वहीं कांग्रेस ने भी अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग की. (पढ़ें, 1">https://lagatar.in/waqf-board-will-be-formed-within-a-month-hafizul-hasan/">1

महीने के अंदर कर लिया जाएगा वक्फ बोर्ड का गठन- हफीजुल हसन)

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी सियासी घमासान के कारण संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरुआती तीन दिनों की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ चुकी थी. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन भी कार्यवाही नहीं चल सकी और हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-artists-demand-payment-of-remuneration-from-dc/">लातेहार:

DC से कलाकारों ने की पारिश्रमिक का भुगतान कराने की मांग

सभापति के आसन के पास पहुंच गये TMC सांसद

राज्यसभा में गुरुवार को फिर भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव हुआ. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसद सभापति जगदीप धनखड़ ने आसन के करीब पहुंच गये. जब धनखड़ ने उनसे सीटों पर लौट जाने का आग्रह किया तो सांसदों इसे अनसुना कर दिया. सभापति ने इन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी. लेकिन इसका कोई असर ना होता देख उन्होंने बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-on-the-10th-day-also-the-oppositions-protest-at-the-main-gate-raised-slogans-of-60-40-nai-chalto-1932/">बजट

सत्र : 10वें दिन भी विपक्ष का मुख्य द्वार पर प्रदर्शन, 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो के लगाये नारे

पीएम मोदी ने की संसद भवन में की बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ संसद भवन में बैठक की. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, खेल-सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/rajya-sabha-mp-sanjay-singh-conducts-jpc-inquiry-on-adani-issue-gives-suspension-of-business-notice/">बजट

सत्र का चौथा दिन : AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही