Ranchi : दिसंबर आते ही ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची में अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे. जिसके कारण सुबह में भी कोहरे छाये रहेंगे. राज्य में अगले एक से दो दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जिसके बाद अगले दो दिनों में धीरे-धीरे (2-3)°C की गिरावट हो सकती है.
इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश : : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समारोह में मौजूद रहे
बीते 24 घंटे का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं कहीं-कहीं सुबह में हल्का कोहरा भी छाया हुआ था. उच्चतम तापमान 27.3°C देवघर, न्यूनतम तापमान 11.0°C डाल्टेनगंज (MO) में दर्ज किया गया.
जानें 17 दिसंबर तक कैसा रहेगा रांची का मौसम
11 दिसंबर: सुबह में कोहरे और दोपहर में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं, अधिकतम तापमान 26(°C), न्यूनतम तापमान 14(°C) रहेगा.
12 दिसंबर: सुबह में कोहरे और दोपहर में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 27(°C), न्यूनतम तापमान 14(°C)
13 दिसंबर : सुबह में कोहरे और बाद में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 25(°C), न्यूनतम तापमान 11(°C)
14 दिसंबर : सुबह में कोहरे और दोपहर में आसमान साफ रहेगा ,अधिकतम तापमान 26(°C), न्यूनतम तापमान 13(°C)
15 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा , अधिकतम तापमान 23(°C), न्यूनतम तापमान 10(°C)
16 दिसंबर : सुबह में कोहरा और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा,अधिकतम तापमान 25(°C), न्यूनतम तापमान 12(°C)
17 दिसंबर : सुबह में कोहरे और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा , अधिकतम तापमान 26(°C), न्यूनतम तापमान 11(°C)
इसे भी पढ़ें – बिहार में ठंड की दस्तक, कई जिलों में बढ़ा कुहासा