Patamda : भाजपा पटमदा मंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जन आक्रोश प्रदर्शन को लेकर पटमदा मंडल के बूथ कमिटी, मोर्चा अध्यक्ष सह कार्यसमिति सदस्य तथा मंडल के कार्यसमिति, सक्रिय सदस्यों तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के नेत्र जॉच शिविर में 15 लोगों में मिला मोतियाबिंद
बैठक में ये लोग हुए शामिल
बैठक में मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, महामंत्री इन्द्र नारायण महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य सरत सिंह सरदार, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री सुभाष महतो, बिजय सिंह, सुभाष माहली, हरेकृष्ण महतो, सुनील महतो, पंचानन प्रमाणिक, बिष्णु सिंह आदि उपस्थित थे.