LagatarDesk : सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं. इससे पहले तेल कंपनियों ने दो दिनों तक ईंधनों के दामों में कोई इजाफा नहीं किया था. इससे पिछले सप्ताह भी दो दिन छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई थी. आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे का इजाफा किया गया है.
मुंबई में पेट्रोल 112 के पार
ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी के बाद रांची में ईंधनों के दाम ने सेंचुरी लगा ली है. रांची में पेट्रोल 100.58 बिक रहा है. जबकि डीजल के दाम बढ़कर 100.17 रुपये हो गये हैं. दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 94.92 रुपये हो गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 112.11 और डीजल 102.89 रुपये बिक रहा है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 103.31 रुपये हो गये हैं. जबकि डीजल 99.26 रुपये मिल रहा है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम |
पेट्रोल रुपये/लीटर |
डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली |
106.19 |
94.92 |
मुंबई |
112.11 |
102.89 |
चेन्नई |
103.31 |
99.26 |
कोलकाता |
106.77 |
98.03 |
भोपाल |
114.81 |
104.15 |
रांची |
100.58 |
100.17 |
बेंगलुरु |
109.89 |
100.75 |
पटना |
109.64 |
101.50 |
चंडीगढ़ |
102.21 |
94.64 |
लखनऊ |
103.18 |
95.37 |
नोएडा |
103.40 |
95.56 |
अक्टूबर में 4.45 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
अक्टूबर महीने में अब तक 15 बार से ज्यादा ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. महज तीन दिन को छोड़कर हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. सिर्फ अक्टूबर यानी 20 दिन में पेट्रोल 4.45 रुपये महंगा हुआ है. जबकि डीजल के दाम में 5 रुपये का इजाफा हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भी तेजी जारी है. जिसके कारण लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है.
20 दिनों में 6.30 रुपये बढ़े डीजल के दाम
पेट्रोल के मुकाबले डीजल के दाम ज्यादा बढ़े हैं. सरकारी कंपनियां बीते 24 सितंबर से डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं. हालांकि बीच में कुछ दिनों तक इसकी कीमतें स्थिर थी. इस तरह 20 दिनों में डीजल 6.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नये रेट्स लागू हो जाती है. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य छोटे टैक्स जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुना हो जाते हैं. देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC हर दिन सुबह 6 बजे नये रेट जारी करती है. आप वेबसाइट पर जाकर दाम पता कर सकते हैं. या फिर आप 9224992249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा.
इसे भी पढ़े : झारखंड में ठंड की दस्तक, आसमान साफ होते ही गिरेगा पारा, घरों में गर्म कपड़ों की तैयारी
कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. सोमवार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 86 डॉलर के भी पार चली गयी है. जो अक्टूबर 2018 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है. मंगलवार को भी कच्चे तेल का दाम में तेजी ही दिखी. अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.