LagatarDesk : सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं. हालांकि कंपनियों ने दो दिन तक तेल के दामों में वृद्धि नहीं की थी. आज फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है. गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की वृद्धि हुई है. वहीं डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इस बढ़ोत्तरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल के दाम 110 के पार पहुंच गये हैं.
दो महीने में 9.14 रुपये महंगा हुआ डीजल
राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 40 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं 39 दिन कीमतें स्थिर थीं. 1 मई को दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. अब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. यह पिछले 75 दिनों में पेट्रोल 11.14 रुपये महंगा हो गया है.
वहीं मई की शुरुआत में डीजल के दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर था. अब दिल्ली में इसकी कीमत 89.87 रुपये हो गयी है. इसी तरह पिछले दो महीनों में डीजल के दाम 9.14 रुपये बढ़ गये हैं. वहीं जुलाई माह की बात करें तो अब तक 9 बार पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है. वहीं मई और जून में 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.54 और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.54 और डीजल 97.45 रुपये बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 101.35 रुपये और डीजल 93.02 रुपये पहुंच गया है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.23 और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
कई शहरों में पेट्रोल ने मारी सेंचुरी
शहर | पेट्रोल | डीजल |
बेंगलुरु | 104.94 | 95.26 |
लखनऊ | 98.63 | 90.26 |
पटना | 103.91 | 95.51 |
भोपाल | 109.89 | 98.67 |
जयपुर | 108.40 | 99.02 |
गुरुग्राम | 99.17 | 90.47 |
रांची | 96.45 | 94.84 |
मध्यप्रदेश (अनूपपुर) | 112.47 | 101.05 |
रीवा | 112.11 | 100.72 |
परभणी | 109.84 | 98.18 |
भुवनेश्वर | 102.36 | 97.95 |
रायपुर | 99.52 | 97.18 |
गांधीनगर | 98.50 | 96.95 |
हैदराबाद | 105.52 | 97.96 |
पुणे | 107.10 | 95.54 |