Lohardaga : अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त दिख रहे हैं, लोहरदगा के नये एसपी आर रामकुमार. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को अपराध रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है. सभी थानेदारों को दर्ज कांडों में फरार चल रहे अभियुक्त, वारंटी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. जिसके बाद शनिवार को कुडू थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : नवीन पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों
इनकी हुई गिरफ्तारी
- कुडू थाना कांड संख्या 80/13 में अभियुक्त मकबूल अंसारी, पे मोकिम अंसारी, ग्राम फुलसुरी थाना कुडू.
- कुडू थाना कांड संख्या 86/13 आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त अनिल उरांव, पे देवनाथ उरांव, ग्राम ज़ामरी थाना कुडू.
- कुडू थाना कांड संख्या 64/16 चेक बाउंस मामले में आरोपी राकेश मिश्रा, पे बीरेंद्र मिश्रा, ग्राम लावागाई थाना कुडू .
- कुडू थाना कांड संख्या 135/21 में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी अनिल भगत, पे माना भगत, ग्राम जिलिंग थाना कुडू.
- कुडू थाना कांड संख्या 92/22 के अभियुक्त आफताब अंसारी, पे मकबूल अंसारी, ग्राम बलसोकरा थाना चान्हो जिला रांची.
इसे भी पढ़ें : अद्भुत : आंधी से गिरा पेड़ अचानक हो गया खड़ा! लोग करने लगे पूजा