भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नाबालिग आदिवासी बेटी के परिजनों से की मुलाकात
Chandwa, Latehar: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव नाबालिग आदिवासी बेटी के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी. नाबालिग की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हो गई थी. भाजपा नेता ने परिजनों से विस्तार से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है और इस कांड में शामिल लड़कों के बारे में भी बताया है. प्रतुल शाहदेव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पायी है. पुलिस को शुक्रवार तक का समय दिया जाता है, नहीं तो मामले को लेकर आंदोलन होगा. थाना के बाहर विराट प्रदर्शन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें-लोबिन हेंब्रम का सरकार पर निशाना – सरकार आदिवासियों की फिर सुरक्षित नहीं जमीन
चौकीदार सादिक के परिजनों से भी मिले प्रतुल शाहदेव
प्रतुल शाहदेव पुलिस चौकीदार सादिक अंसारी के परिजनों से भी मुलाकात की. सादिक की 15 दिन पूर्व हाईवे में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. प्रतुल शाहदेव ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि पुलिस के चौकीदार के हत्या की गुत्थी 15 दिनों बाद नहीं सुलझा पाई है. उन्होंने चंदवा बीडीओ से बातचीत कर मुआवजे की प्रक्रिया को आगे बढ़ने का अनुरोध किया. शीर्ष अधिकारियों से भी इस कांड का अति शीघ्र खुलासा करने की मांग की. मौके पर प्रतुल शाहदेव के साथ कृष्ण कुमार, रिकी वर्मा, सोनू कुमार, गोलू कुमार, रवि ठाकुर, गोपाल शाहदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें-बोकारो : चास में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव समेत दो खबरें एक साथ