Bahragoda : भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवदत्त साव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत बाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल दुबे, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव, महामंत्री कबिन्द्रनाथ कुंडु, मिंटू नायक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, जिला कोशाध्यक्ष कुणाल सीट, असीम कुंडु, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नसीम अख्तर, राधागोविन्द भोक्ता, एससी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष स्वरूप सीट, झाड़ेस्वर दंडपात आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मनाई गई नेताजी की 125वीं जयंती