Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल 2 साल का होगा. नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि प्रतुल अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रतुल शाहदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. कहा है कि समाज के उत्थान की दिशा में प्रयास करेंगे और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जनचेतना बढ़ाएंगे.
कई लोगों ने प्रतुल को बधाई दी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संस्था के संरक्षक युवराज अजीत पाल सिंह, सांसद सुशील सिंह, दिलीप सिंह राणा, स्वामी मुरारी दास, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभु ठाकुर ,महिला इकाई की संरक्षक युवरानी जया सिंह जूदेव, महिला ईकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजर शेखावत, शाहदेव संगठन के अध्यक्ष आकाश शाहदेव समेत अनेक लोगों ने प्रतुल को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें – भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के नये अध्यक्ष मेरी भूमिका तय करेंगे