Ranchi : ग्यारहवीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा स्टेडियम में 20 अक्टूबर से शुरू होगी. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निकोदम भी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी सिमडेगा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर इस प्रतियोगिता से जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन होगा. हॉकी इंडिया की ओर से चयनकर्ता के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा उपस्थित रहेंगी.
इसे भी पढ़ें- रंजीत सिंह मर्डर केसः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को उम्रकैद
21 सदस्यीय तकनीकी टीम उपस्थित रहेगी
इस दौरान हॉकी इंडिया से कुल 21 सदस्यीय तकनीकी टीम उपस्थित रहेगी, जिसमें झारखंड के पांच सदस्य शामिल हैं. जिनके नाम आश्रिता लकडा (सिमडेगा),दशरथ महतो (खूंटी), ललित पन्ना (रांची), नोमीता खलखो तथा दिव्या डुंगडुंग (सिमडेगा) हैं. प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद रिजवान खान टूर्नामेंट डायरेकर सह टेक्निकल डेलीगेट्स तथा विजय किशोर एंपायर मैनेजर के रुप में उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- रामगढ़ पुलिस ने मैनेजर हत्याकांड का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
प्रतियोगिता में कुल 41 मैच खेले जाएंगे
श्री कोनबेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 41 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 20 अक्टूबर को प्रातः सात बजे हॉकी कर्नाटक और बंगाल के बीच होगा. मेजबान झारखंड का पहला मैच 20 अक्टूबर को 3:30 बजे हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु तथा 24 अक्टूबर को सुबह सात बजे हॉकी केरल के बीच होगा.