Tejpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान मेंउड़ान भरी. यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आयी . अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी. वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी एयर मार्शल एस पी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने की. राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं. वह फिलहाल असम की तीन दिन की यात्रा पर हैं।
#WATCH | President Droupadi Murmu lands at Tezpur Air Force Station, Assam after taking a sortie in the Sukhoi 30 MKI fighter aircraft pic.twitter.com/xRnjERbEnv
— ANI (@ANI) April 8, 2023
इसे भी पढ़ें : अडानी के समर्थन में आये NCP चीफ, तो शिंदे ने विपक्ष को घेरा, कहा, शरद पवार की बातों पर ध्यान दें कांग्रेस और उद्धव
राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की
उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गयी हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. जान लें कि राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं. वह फिलहाल असम की यात्रा पर हैं. सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है. इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है. इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है.
इसे भी पढ़ें : कपिल सिब्बल मंत्री राजीव चंद्रशेखर पर बरसे, कहा, अब सरकार तय करेगी…क्या फर्जी खबर है और क्या नहीं…