Khunti / Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा का पैतृक गांव खूंटी जिले का उलिहातू एक बार फिर से इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया. देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उलिहातू पहुंची. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना और उपहार भेंट किया.
राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भी थे उपस्थित
इस अवसर पर राष्ट्रपति साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी, खूंटी डीसी शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी उपस्थित थे. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पहुंची. यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री उलिहातू के लिए रवाना हो गए.
ट्वीट कर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा – जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें.
भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का आज मुझे सौभाग्य मिला।
भगवान बिरसा की जयंती के दिन, उनकी प्रतिमा का दर्शन करके, मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं।
उनके जन्म और कर्म से जुड़े स्थानों पर जाना मेरे लिए तीर्थ-यात्रा के समान है। pic.twitter.com/eSyGGnqDMh
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022
After garlanding the statue and paying floral tributes to Bhagwan Birsa Munda, the President interacted with family members of Bhagwan Birsa.
She also met Lugni Munda, a divyaang lady, and her son Dilip Munda whom President had adopted and funded his education. pic.twitter.com/aSqeQn8aaK
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022
राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर लिखा- झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं. उन्होंने लिखा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.
माननीया राष्ट्रपति जी के साथ माननीय राज्यपाल महोदय ने आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर बिरसा मुण्डा की जन्मस्थली उलिहातू, खूँटी जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की और उनके वंशजों से भेंट की। pic.twitter.com/caMX7bb9Vg
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 15, 2022
राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में पावन जन्मस्थली उलिहातू में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला. साथ ही धरती आबा के वंशजों से मिलने का सौभाग्य मिला. भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! जय जोहार! जय आदिवासी!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु में धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।@rashtrapatibhvn @jhar_governor @HemantSorenJMM pic.twitter.com/4oZYZBAQQa
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 15, 2022
इसे भी पढ़ें – धरती आबा बिरसा की 147वीं जयंतीः समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने उमड़े राज्यवासी