Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं. जिससे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में 15 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे.जिनमें प्रियदर्शी आलोक, धनंजय सिंह, संजय रंजन सिंह, शैलेंद्र वर्णवाल, अजीत पीटर डुंगडुंग, तमिल वानन, निधि द्ववेदी, विनित कुमार, अश्विनी सिन्हा समेत कई अन्य आईपीएस शामिल है.
इसे भी पढ़ें – भारतीय यूजर्स को महंगा मिलेगा ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन, जानें हर माह कितने देने होंगे पैसे
14 नवंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
बता दें कि 14 व 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं. वो रांची में 14 नवंबर और 15 नंवबर को खूंटी के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के पूर्व अधिकारी विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने खूंटी के उलिहातू का दौरा किया था.
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री बेंगलुरु पहुंचे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने स्वागत किया, नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
नई योजनाओं और नीतियों का शुभारंभ करेंगी
मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अफसरों के साथ बैठक कर झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की थी. इस बार स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. द्रौपदी मुर्मू उस दिन झारखंड सरकार की नई योजनाओं और नीतियों का शुभारंभ करेंगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए रांची में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है.
इसे भी पढ़ें – पलामू : पुलिया में लगी लैंड माइंस बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट