संसद भवन परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
NewDelhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी और उनकी प्रगति की कामना की. मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे. बता दें कि साल 2000 में आज ही के दिन बिहार को विभाजित कर झारखंड राज्य की स्थापना की गयी थी.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/0175gRvenk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023
द्रौपदी मुर्मू के अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित अन्य ने धरती आबा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/2Ee5BZ8cQV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023
#WATCH दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/oWxJlr7wXD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023
#WATCH दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर संसद भवन परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/jfBGk435U1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023