Search

 
 
 

जहानाबाद: ट्रेन में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

 
Jehanabad: हथियारबंद अपराधियों ने पटना के मसौढ़ी के दहिभत्ता गांव के जमीन कारोबारी भोला शर्मा की ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रात 12 बजे के करीब पटना गया रेलखंड के नदवा और पोठही रेलवे स्टेशन के समीप जहानाबाद में हुई. घटना के बाद अपराधी भाग निकले. बताया जाता है कि 11 जून को भी भोला पर उनके घर के पास जानलेवा हमला हुआ था‌. जमीन विवाद में हुई इस हमले को लेकर भोला ने अपने भाई पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. भोला के हाथ में उस वक्त गोली लगी थी. वहीं भोला इलाज कराकर पटना से देर रात अपने गांव लौट रहे थे कि ट्रेन में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. रेल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. भोला पटना के मसौढ़ी थाना इलाके के दहिभत्ता गांव के रहने वाले थे. बताया जाता है कि ट्रेन में चढ़े अपराधियों ने भोला को नीमा हॉल्ट के पास गोली मारकर हत्या की. तारेगणा रेलथनाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक लिखित आवेदन मेरे पास नहीं आया है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जमीन विवाद में ही उनकी हत्या की गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें - केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-withdrew-the-petition-filed-in-the-supreme-court-against-the-interim-stay-on-bail/">केजरीवाल

ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर अंतरिम रोक के खिलाफ दायर याचिका वापस ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही