Styaa Sharan Mishra
Ranchi: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में झारखंड में 75 फीसदी वोटिंग हुई है. भाजपा, झामुमो, आजसू और दो निर्दलीयों के अलावा एनसीपी ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है. एनसीपी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया था, लेकिन झारखंड में एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया.
द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग का अनुमान
भाजपा के 25
जेएमएम के 30
आजसू के 2
एनसीपी का 1
निर्दलीय-2 (सरयू राय और अमित यादव का वोट)
कुल- 60 वोट द्रौपदी मुर्मू को मिलने की संभावना
यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोटिंग का अनुमान
कांग्रेस के 18
आरजेडी का 1
माले का 1
कुल 20 वोट यशवंत सिन्हा को मिलने का अनुमान
आरजेडी और एक माले के विधायक ने वोटिंग की. यशवंत के पक्ष में कुल मिलाकर 20 वोट यानी 25 फीसदी वोट मिले. झारखंड विधानसभा में विधायकों की संख्या 81 है, लेकिन सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के बीमार होने की वजह से वे वोट नहीं दे पाये. 80 विधायकों ने वोटिंग की.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग: छात्रावास से आठवीं का छात्र लापता, पुलिस से गुहार
अनंत ओझा पहले वोटर, सरयू अंतिम मतदाता
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड विधानसभा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई. सबसे पहला वोट भाजपा के विधायक अनंत ओझा ने डाला. उनके बाद नवीन जायसवाल और अनंत ओझा ने भी वोटिंग की. 10.30 के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आजसू चीफ सुदेश महतो, एनडीए के 26 विधायक एक बस में सवार होकर वोटिंग करने विधानसभा पहुंचे. इसके बाद कांग्रेस के विधायकों का आने का सिलसिला हुआ. दोपहर एक बजे से झामुमो के भी विधायक पहुंचने लगे. शाम 4 बजे के तक 80वें और आखिरी विधायक के रूप में निर्दलीय सरयू राय ने वोटिंग की.
एनसीपी विधायक ने चौंकाया
राष्ट्रपति चुनाव में किसे वोट देना है इसका फैसला भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और एनसीपी ने पहले ही कर लिया था, लेकिन यहां एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने ट्विस्ट लाते हुए अपना वोट विपक्षी प्रत्याशी को दे दिया. वहीं निर्दलीय विधायक सरयू राय ने वोटिंग के बाद कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को वोट दिया है. हालांकि उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि उनका वोट द्रौपदी मुर्मू को गया है. माले विधायक बिनोद सिंह ने साफ कह दिया कि उन्होंने यशवंत सिन्हा को वोट दिया है.
इसे भी पढ़ें-पाकुड़ : खाद व बीज की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन का विशेष अभियान
क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा
यह भी चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. कांग्रेस की महिला और आदिवासी विधायकों ने आधी आबादी को मजबूत करने के लिए द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है. अगर ऐसा होता है तो द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से 80 फीसदी से ज्यादा वोट मिल जाएंगे.
जेएमएम सांसदों-विधायकों का मुर्मू के पक्ष में वोटिंग
वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी राष्ट्रपति चुनाव में अंतरआत्मा की बात सुनकर वोट डाला है. इसपरर हेमंत ने कहा कि पार्टी के निर्णय से सभी कोई अवगत हैं. निर्णय के अनुरूप पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों ने अपने मतों का उपयोग किया है. वहीं वोट डालने के पहले झामुमो के सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोटो भी खिंचवाया.