Search

 
 
 

निजी स्कूल नये सत्र में पुस्तक का बदलाव न करें : संजय यादव

 
Chandwa : हर वर्ष नये सत्र में विद्यार्थियों के अभिभावकों पर किताब-कॉपी का भारी बोझ पड़ जाता है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव अभिभावकों के इस दर्द को समझ रहे हैं. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि हर सत्र में स्कूल प्रबंधन पुस्तक का बदलाव नहीं करें. इससे क्षेत्र के गरीब बच्चों के अभिभावक के माथे पर पसीना आ जाता है और वे बच्चे का पढ़ना लिखना बंद करवा देते हैं. C.B.S.E बोर्ड I.C.S.C. बोर्ड से अनुरोध करते हुए संजय यादव ने कहा कि कई निजी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा 8 की किताबों का मनमानी रुप से सिलेबस को फेर बदल कर बदलाव कर दिया जाता है. इसका परिणाम होता है कि पुरानी किताब का उपयोग गरीब बच्चे नहीं कर पाते हैं. इसे भी पढ़ें :35">https://lagatar.in/police-caught-the-container-brutally-carrying-35-buffaloes-two-arrested/">35

भैसों को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

गरीब विद्यार्थियों को मिलेगी राहत- संजय यादव

संजय यादव ने कहा कि मोटी रकम देकर नया किताब खरीदने को अभिभावक विवश हो जाते हैं. सभी निजी स्कूलों में C.B.S.E बोर्ड I.C.S.C. बोर्ड संचालित स्कूल अगर एक सिलेबस बना दिया जाए तो गरीब से गरीब बच्चे पुरानी किताबों का उपयोग कर अच्छी शिक्षा हासिल कर सकते हैं. इस तरह भारी भरकम दामों की किताब खरीदने से बच जायेंगे और पुरानी किताब से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. गरीब बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार को देखते हुए इस समस्या का हल किया जाना चाहिए. एक सख्त कानून बनाया जाय जिससे शिक्षा के व्यापार को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-reviewed-the-ongoing-metro-works-in-patna/">पटना

में चल रहे मेट्रो कार्यों का CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही