Search

 
 
 

35 भैसों को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

 
Garhwa : रंका थाना क्षेत्र के बजनवाघाटी के पास पुलिस ने भैसों से लदे एक कंटेनर को पकड़ा. कंटेनर में 35 भैसों को क्रूरता पूर्वक लादक ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर नंबर यूपी 70 जीटी 0250 में क्रूरता पूर्वक लादकर 35 भैंसों को छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है. पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान आ रहे उक्त कंटेनर को पुलिस ने रोकना चाहा, मगर ड्राइवर पुलिस को देखते ही कंटेनर की रफ्तार और तेज कर दी. पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया, बजनवाघाटी के पास से कंटेनर को पकड़ा. मौके से चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर रंका थाना ले गई. चालक अफाक खान कौशाम्बी जिला के भरवारी थाना कोखराज तथा सहयोगी अहमद खान रंका से पुलिस पूछताछ कर रही है. बहरहाल पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है. गिरफ्तार चालक आफाक खान ने बताया कि भैंस जैनुलल अंसारी सोनपुरा रंका और अयूब अंसारी खपरो का है. इसे उत्तर प्रदेश के कानपुर में ले जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-illegal-mining-work-is-not-stopping-in-sahebganj-even-after-action/">ईडी

जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही