Ranchi : रांची- गुमला हाईवे पर नवनिर्मित नगड़ी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के निजी वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना होगा. गुरुवार शाम में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने ग्रामीणों व एनएचआई के अधिकारियों की उपस्थिति में इस पर सहमति बनी. इससे पहले अजय नाथ शाहदेव नगड़ी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मिले. ग्रामीणों की मांगों को लेकर उन्होंने तुरंत एनएचआई के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की.