NewDelhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को मोदी सरकार को नसीहत दी कि वह धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करे. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी..
आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी. धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो! राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदो को सीधे निशाने पर लिया.
भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी।
आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी।धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बाँटना बंद करो!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 5, 2021
“गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…पूजा गोवरधन की करिलै।”
सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/3vnw4t2bX9
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 5, 2021
इसे भी पढ़ें : रोहतक में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं को बंधक बनाया
प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुभकामनाएं दी
इस क्रम में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…पूजा गोवरधन की करिलैय सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं.
इसे भी पढ़ें : लोगों का भरोसा नकद राशि पर बढ़ा, आरबीआई की कैश लेस सोसायटी की मुहिम बेअसर !