Ranchi: झारखंड में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई. इससे पारा गिर गया और मौसम सुहाना हो गया. राजधानी रांची में मंगलवार को दिन में धूप के बाद दोपहर में बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ाई. इस दौरान रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुई. एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा 38.2 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गई. वहीं 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा. वहीं 16.2 डिग्री सेल्सियस केसाथ रांची जिला सबसे ठंडा रहा. राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 °C की गिरावट दर्ज की गई.
बुधवार को भी बारिश की संभावना
बुधवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य भागों गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्ज की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं पर 40- 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इसे लेकर ब्लू अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 21 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
जानें आपके शहर का मौसम
शहर न्यूनतम अधिकतम
रांची 27.6 16.2
जमशेदपुर 33 20.2
डालटनगंज 29.5 18.7
बोकारो 28 18.5
चाईबासा 29.5 19.0
देवघर 30 19.5
गिरिडीह 29 19.9
गढ़वा 28.7 18.6
लोहरदगा 25.5 16.5
गोड्डा 31.6 19.1