Jamshedpur : नीलांचल वर्कर्स यूनियन की आमसभा सोमवार को रतनपुर फुटबॉल मैदान में हुई. इसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया. चुनाव में सर्वसम्मति से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया. इन्हें तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है. इसके बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. यूनियन चुनाव में भरत मंडल को उपाध्यक्ष, सुमित कुमार मंडल को महासचिव, मंगला चरण मंडल को सह सचिव और मुचीराम मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया.
इसे भी पढ़ें : पटना में 14 करोड़ की सोना डकैती का खुलासा, ज्वेलर्स का बेटा निकला मास्टरमाइंड
कार्यकारिणी सदस्य मलिन्द्र बारिक, भरत माइती, कालीचरण मंडल, रामपद मंडल, विजय साहू, राजू मंडल, उदय कुमार, रमेश मंडल (3), सुभाष मंडल, राहुल मंडल, गुरुपद मंडल (1), मुकेश कुमार मंडल, अनिल प्रमाणिक, रंजन मंडल, गुरुपद मंडल (2), कुंती मंडल को चुना गया है. आमसभा में 75 प्रतिशत यूनियन के सदस्य मौजूद थे. यह जानकारी यूनियन के महासचिव सुमित कुमार मंडल विज्ञप्ति जारी कर दी है.