Ranchi: नीति आयोग के SDG अर्बन इन्डेक्स की जारी की गई रैंकिंग में झारखंड के दो शहरों को जगह मिला है. राजधानी रांची को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों में 24वां स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं धनबाद 56वें स्थान पर है. रांची को 66.79 अंक मिले हैं, जबकि धनबाद को 52.43 अंक मिले हैं. केंद्रीय नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य शहरी भारत सूचकांक 2021-22 में शिमला शहर देशभर में शीर्ष स्थान पर रहा है. इस सूचकांक में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर नीति आयोग ने 56 शहरों का मूल्यांकन किया था. शहरी क्षेत्र टॉप 10 में शिमला को 100 में से 75.50 अंकों के साथ श्रेष्ठ स्थान मिला है.
एसडीजी | रांची(अंक) | धनबाद(अंक) |
कमगरीबी | 58 | 46 |
जीरो हंगर | 66 | 48 |
गुड हेल्थ | 58 | 56 |
क्वालिटी एजुकेशन | 81 | 83 |
लैंगिक समानता | 83 | 83 |
क्लीन वाटर और सैनिटेशन | 81 | 54 |
अफोर्डेबल एंड क्लीन एनर्जी |
57 | 26 |
इकोनॉमिक ग्रोथ | 42 | 16 |
इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर | 59 | 21 |
कम असमानता | 60 | 48 |
स्थाई शहर और समुदाय | 57 | 67 |
मूल्यांकन के लिए थे 77 इंडिकेटर्स
यह आंकड़े आधिकारिक स्रोतों जैसे एनएफएचएस (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे), एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो), यू-डीआईएसई (शिक्षा के लिये एकीकृत जिला सूचना प्रणाली), विभिन्न मंत्रालयों के पोर्टल और अन्य सरकारी स्रोतों से मिले हैं. 56 शहरों में 44 शहर ऐसे हैं, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है. वहीं, 12 राज्यों की राजधानियां भी इसमें शामिल की गई थीं. इनकी आबादी दस लाख से कम है. इसके तहत कुल 46 टारगेट तय किए गए और मूल्यांकन के लिए 77 इंडीकेटर्स थे.
क्या है SDG अर्बन इन्डेक्स
एसडीजी इंडिया इंडेक्स का उद्देश्य देश और इसके राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति पर समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना है. यह सभी भारतीय राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन प्रदान करने और नेताओं और परिवर्तनकारियों को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
इसे भी पढ़ें –मणिशंकर अय्यर बोले, 2014 के बाद चीन के डर से हम अमेरिका के गुलाम बन गये हैं, हो रहे ट्रोल