Ranchi : पिछले दो दिन से रांची समेत पास के जिलों में ठंड कम है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से बात करने पर उन्होंने बताया कि राज्य में अभी पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री तक नॉर्मल से ज्यादा रहा. इसका मुख्य कारण राज्य के ऊपर बादल छाया हुआ है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में अभी टेंपरेचर फ्लैक्चुएट हो रहा हैं. लोगों से अपील है कि वो अपने आप को बदलते मौसम में बचा कर रखें.
इसे भी पढ़ें– त्रिकुट रोपवे हादसा: सौंपी गई रिपोर्ट से हाईकोर्ट असंतुष्ट, दोबारा मांगी रिपोर्ट
अगले चार दिनों में धीरे-धीरे तापमान में आएगी गिरावट
उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके तत्पश्चात अगले चार दिनों में धीरे-धीरे (3-4)°C की गिरावट हो सकती है .
पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड
मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.2 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0°C खूंटी में दर्ज किया गया. बता दें कि सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, वहीं न्यूनतम तामपान 12.9 रिकॉर्ड किया गया है.
इसे भी पढ़ें– कोडरमा : माफिया के इशारे पर बेखौफ हो रही जंगल की कटाई, वन विभाग मौन
रांची का मौसम पूर्वानुमान
14 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29(°C) न्यूनतम तापमान 15(°C).
15 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 27(°C) न्यूनतम तापमान 13(°C).
16 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29(°C) न्यूनतम तापमान 16(°C).
17 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26(°C) न्यूनतम तापमान 14(°C).
18 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 28(°C) न्यूनतम तापमान 14(°C).
19 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27(°C) न्यूनतम तापमान 15(°C).