Ranchi: रविवार को रांची महाधर्मप्रांत के 3 नव नियुक्त पल्ली पुरोहितों का प्रतिष्ठापन विधि पूर्वक संपन्न हो गया. रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष आर्च विशप फेलिक्स टोप्पो ने पवित्र रोजरी कैथोलिक चर्च, पतराटोली में नये पल्ली पुरोहित फादर समीर डुंगडुंग एस. जे. का प्रतिष्ठापन कराया. वहीं रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थियोडोर मस्कारेंहस एसएफ एक्स ने कैथोलिक चर्च लपरा, मैस्कुलिस्कीगंज में नये पल्ली परोहित के रूप में फादर संजय तिर्की का प्रतिष्ठापन कराया. वहीं संत पैत्रुस कैथोलिक चर्च, ब्राम्बे पल्ली में नये पल्ली पुरोहित के रूप में फादर इरेनिउस केरकेट्टा का प्रतिष्ठापन रांची महाधर्मप्रांत के विकार जेनरल फादर सेबेस्टियन तिर्की के कर कमलों से हुआ.
इसे भी पढ़ें-बिहार : सीएम ने सीओ के तबादलों पर रोक लगायी, तो भड़के मंत्री रामसूरत राय
पल्ली पुरोहितों को दिये गये धर्म से जुड़ी वस्तुएं
प्रतिष्ठापन समारोह की शुरूआत में मसीही विश्वासियों ने नये पल्ली पुरोहितों का स्वागत किया. इस मौके पर नए पल्ली पुरोहितों की नियुक्ति-पत्र पढ़ कर सुनाया गया. मिस्सा बलिदान के दौरान नए पल्ली पुरोहितों को दोवारा धार्मिक सम्बंधित चीजें दिए गए.
ये वस्तुएं पल्ली पुरोहितों को दिए गए
-गिरजाघर की कुज्जी
-बगनी स्कंधपट या स्टाल
-बपतिस्मा जल सहित पात्र
-पवित्र ख्रीस्मा का तेल
-पास्का मोमबत्ती
-बपतिस्मा पंजीकरण
-बीमारों का तेल
-मृतक-पंजी
-रविवारीय पाठ संग्रह
-रोटी भरा पात्र
-दाखरस से पूर्ण
-संदूक की कुंजी
नि:स्वार्थ सेवा करना पल्ली पुरोहितों का काम-आर्चविशप
आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो ने अपने सन्देश में कहा कि एक पल्ली पुरोहित का काम लोगों की निःस्वार्थ सेवा करना है जैसा कि प्रभु यीशु ने किया. उन्होंने कहा कि पल्ली पुरोहित के इस काम में विश्वासियों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है. सभी को पड़ोसी प्रेम से प्रेरित होकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पल्ली और समाज को आगे बढ़ाना है.
पल्ली पुरोहित को अपना समझें- थियोडोर मस्कारेंहस
रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थिओडोर मस्कारेंहस एस.एफ एक्स. ने कैथोलिक चर्च, लपरा के विश्वासियों से अनुरोध किया कि वे पल्ली को अपना समझें और पुरोहितों का भरपूर सहयोग करें. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे जिस तरह से माता-पिता की आज्ञा मानते हैं, उसी प्रकार पल्ली पुरोहित की आज्ञा मानें और पल्ली को सहयोग दें.
इसे भी पढ़ें-डीपीएस रांची की अदिति 44वां शतरंज ओलंपियाड का हिस्सा होंगी
पल्ली पुरोहित रोगियों के सेवक- सेबेस्टियन तिर्की
वहीं फादर सेबेस्टियन तिर्की ने पल्ली पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे बतलाया. उन्होंने कहा कि पल्ली पुरोहित रोगियों के सेवक और एक उपदेशक हैं. युखारिस्तीय समारोह के याचक हैं. पल्ली पुरोहित न केवल ख्रिस्तियों के लिए बल्कि सभी लोगों की सेवा के लिए हैं.
पवित्र बाइबिल को छूकर ली शपथ
नव नियुक्त पल्ली पुरोहितों ने विकार जेनेरल और पल्ली के विश्वासियों के सामने बाइबिल को छूकर प्रतिज्ञा और पद–भार ग्रहण किया. साथ ही साथ पल्ली के विश्वासियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया गया. उनसे आग्रह किया कि वे पल्ली की देख-रेख करने में उनकी मदद करें. इस मौके पर सहायक पल्ली पुरोहित फा. विलियम तिर्की, फा. सुशील टोप्पो, सिस्टर नीलिमा बेक, सि. क्लादिया मिंज, सि. ग्रेस, उषा, सुषमा, सुमन बिलुंग और मसीही विश्वासियों ने पल्ली पुरोहितों के लिए प्रार्थना की और उनके कार्यों के लिए बधाई दी.
ये रहे मौजूद
समारोह में सहायक पल्ली पुरोहित फादर अलफोंस, फादर फिलमोन, एससीजेएम धर्म समाज की धर्म बहनें, एस.आर.ए. धर्म समाज की धर्म बहनें और पल्ली के विश्वासी गण उपस्थित थे.