Ranchi : रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने नमामि गंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए 18 प्रखंडों के 6 प्रतिस्पर्धा में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की सूची जारी की. बता दें कि जिला प्रशासन रांची के नेतृत्व में जिला गंगा समिति एवं नेहरू युवा केंद्र के द्वारा 16 मार्च 2022 से रांची जिले के सभी विद्यालयों में नमामि गंगे के लिए प्रतियोगीता चलाई जा रही है. इस कार्यक्रम में पेंटिंग, निबंध, भाषण, नारा लेखन. कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया गया.
चयनित प्रतिभागी
पेंटिंग – कांके प्रखंड से म.वि. बीआईटी मेसरा की अवन्तिका कुमारी प्रथम्, अंगडा प्रखंड से केजीबीभी अनगड़ा की उसा किस्पोट्टा द्वितीय,रांची से म.वि. पंडरा के राहुल मुण्डा तृतीय स्थान लाया .निबन्ध में – राहे प्रखंड से जेबीएभी राहे की हरीप्रिया रानी प्रथम्, प्रखंड से केजीबीभी सिल्ली की मेनका कुमारी द्वितीय अनगडा प्रखंड से केजीबीभी अंनगडा कि राखी कुमारी तृतीय स्थान लायी.
भाषण- रांची से मध्य विद्यालय बाजरा की रेणुका कुमारी प्रथम रातू प्रखंड से संत कुलदीप मध्य विद्यालय हरमन की रेशमा कुमारी द्वितीय , सिस्ली प्रखंड से केजीबीभी सिल्ली से मेनका कुमारी तृतीय स्थान लायी.
स्लोगन : मध्य विद्यालय पंड़रा के निखिल कुमार प्रथम् सिल्ली प्रखंड से केजीबीभी सिल्ली की सीमा कुमारी द्वितीय
कविता लेखन : अनगडा प्रखंड से उच्च विद्यालय चिलदाग से रिया कुमारी प्रथम, सिल्ली प्रखंड से केजीबीभी सिल्ली की नीतू कुमारी द्वितीय, रांची से मध्य विद्यालय बाजरा के प्रिया कुमारी प्रजापति तृतीय स्थान लायी.
क्विज : ईटकी प्रखंड से मध्य विद्यालय चचगुरा के हिमांशु कुमार सिंह प्रथम, सिल्ली प्रखंड से केजीबीभी सिल्ली की खुशी कुमारी द्वितीय, रांची से मध्य विद्यालय बाजरा के पार्वती तिर्की तृतीय स्थान लायी.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज: Police Association के चुनाव के दौरान हुई विवाद की जांच करने पहुंची टीम