Ranchi: झारखंड नगर पालिका चुनाव से पहले राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद के क्रमश: मेयर/महापौर और अध्यक्ष के पदों को आरक्षित और अनारक्षित कोटे में बांट दिया गया है. इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की है. रांची नगर निगम के मेयर पद को अनुसूचित जाति के कोटे में शामिल किया गया है. आयोग ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा- 27 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन 2022 के उद्देश्य से नगर निगम व नगर परिषद के महापौर व अध्यक्ष के पद आरक्षित व अनारक्षित में बांटने की अधिसूचना जारी की है.
नगर निगम की सूची, जहां मेयर-महापौर के आरक्षण में बदलाव
मेदिनीनगर नगर निगम – अनारक्षित (पुरुष और महिला कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
हजारीबाग नगर निगम – अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
गिरिडीह नगर निगम – अनारक्षित (पुरुष और महिला कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
देवघर नगर निगम – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
धनबाद नगर निगम – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
चास नगर निगम – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
रांची नगर निगम – अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
आदित्यपुर नगर निगम – अनुसूचित जनजाति (केवल महिला के लिए)
मानगो नगर निगम – अनारक्षित (पुरुष और महिला कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
नगर परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची
गढ़वा नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
विश्रामपुर नगर परिषद – अनारक्षित (महिला के लिए)
चतरा नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
झुमरीतिलैया नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
मधुपुर नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
गोड्डा नगर परिषद – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
साहेबगंज नगर परिषद – अनुसूचित जाति (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
पाकुड़ नगर परिषद – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
दुमका नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
मिहिजाम नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
चिरकुण्डा नगर परिषद – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
फुसरो नगर परिषद – अनुसूचित जाति (केवल महिला के लिए)
रामगढ़ नगर परिषद – अनारक्षित (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
लोहरदगा नगर परिषद – अनुसूचित जनजाति (केवल महिला के लिए)
गुमला नगर परिषद – अनुसूचित जनजाति (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
सिमडेगा नगर परिषद – अनुसूचित जनजाति (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
चक्रधरपुर नगर परिषद – अनुसूचित जनजाति (महिला और पुरुष कोई भी लड़ सकते हैं चुनाव)
चाईबासा नगर परिषद – अनुसूचित जनजाति (केवल महिला के लिए)
कपाली नगर परिषद – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)
जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (केवल महिला के लिए)