Ranchi: रांची नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अब समय पर दफ्तर आएंगे. लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण अब रांची नगर निगम कार्यालय में ऑटोमेटेड अटेंडेंस शुरू किया जा रहा है. किसी भी प्रकार के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टच फ्री डिवाइस को निगम कार्यालय में लगाया गया है. कोरोना के कारण पिछले 2 साल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद किया गया था. इसका फायदा उठाकर कई कर्मचारी और अधिकारी निगम कार्यालय में देर सवेर आते थे. अब उन सभी पर लगाम लगेगा. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने निर्देश दिया है कि रांची नगर निगम के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी अपनी उपस्थिति ऑटोमेटेड अटेंडेंस डिवाइस पर दर्ज कराएंगे.
इसे भी पढ़ें-गिरिडीह में कन्हैया लाल की गूंज, मशाल जुलूस, प्रदर्शन
कैसे काम करेगा यह डिवाइस
ऑटोमेटेड अटेंडेंस डिवाइस फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी पर काम करती है. इस डिवाइस के सामने निगम के कर्मचारी 2-3 सेकंड खड़े होंगे जिसके बाद यह डिवाइस उनकी उपस्थिति दर्ज कर देगी. पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आने-जाने के समय पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस पूरी उपस्थिति का अनुश्रवण सिंगल डैशबोर्ड से किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनावः 4 जुलाई को झारखंड आएंगी द्रौपदी मुर्मू, मांगेंगी समर्थन